नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने OTT, न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने इन गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में व्यापार करने के लिए सोशल मीडिया का स्वागत है, लेकिन सोशल मीडिया में ऐसे ऐसे प्रेजेंटेशन आ रहे हैं, जो किसी भी तरह से सभ्य नहीं कहे जा सकते हैं, ऐसी शिकायतें हमारे पास बहुत आईं थीं.
रविशंकर ने कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स की समस्या के लिए फोरम होना चाहिए. सोशल मीडिया का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल की कई सालों से शिकायतें आ रही हैं, फेक न्यूज की ये हालत है कि कई न्यूज चैनल फैक्ट चेक से बनाना होगा.
सोशल मीडिया के लिए नए नियम
1. नई गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेंट हटाने से पहले कारण बताना जरूरी होगा
2. हर महीने शिकायत पर का’र्रवाई की जानकारी देनी होगी
3. सोशल मीडिया के ये नियम तीन महीने के अंदर लागू होंगे
4. शि’कायत करने पर ‘आप’त्तिजनक पोस्ट को 24 घंटे में हटाना होगा

5. एक चीफ कंप्लेंट ऑफिसर की नियुक्ति करनी होगी
6. सबसे पहले पोस्ट डालने वाली की जानकारी देनी होगी





Leave a Reply