BIHARBreaking NewsSTATE

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, समस्तीपुर-बरौनी रूट की 8 जोड़ी ट्रेनें आज से रहेंगी रद्द

समस्तीपुर. बेगूसराय के बछवाड़ा में रेलवे द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है जिसके कारण समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड से चलने वाली कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है. इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. समस्तीपुर रेल मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें आज से रद्द की गई हैं वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है.

समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन सहरसा से बरौनी-समस्तीपुर होते हुए नई दिल्ली को जाती थी. रेल से यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि रेलवे के द्वारा इस ट्रेन को चलाने के लिए वैकल्पिक रूट उपलब्ध थे बावजूद इसके इसे रद्द कर दिया गया. यात्रियों ने कहा कि रेलवे को इस ट्रेन को खगड़िया रूट से चलाया जा सकता था.

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने वाले प्रभाव से इलाके के लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बछवाड़ा में चल रहे इंटरलॉकिंग के कार्य को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनों को किया गया है.

रद्द की गई ट्रेनों के नाम और तिथि

1.03367 कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर 25 फरवरी से 04 मार्च 2021 तक ।


2. 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर 25 फरवरी.2021 से 04.03.2021 तक ।

3. 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर पैसेंजर 25.02.2021 से 03.03.2021 तक ।

4. 03225 जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल पैसेंजर 25.02.2021 से 03.03.2021 तक ।

5. 03315 कटिहार-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर 25.02.2021 से 04.03.2021 तक ।

6. 03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर 25.02.2021 से 04.03.2021 तक ।

7. 02564 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 24.02.2021 से 03.03.2021 तक ।

8. 02563 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 23.02.2021 से 02.03.2021 तक ।

9. 03227 सहरसा-बरौनी एक्सप्रेस 25.02.2021 से 03.03.2021 तक ।

10. 03228 बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस 25.02.2021 से 03.03.2021 तक ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.