BIHARBreaking NewsPATNASTATE

रसोई गैस की कीमत फिर से बढ़ी, पटना में 25 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

PATNA : पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ-साथ एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों में इजाफा हुआ है। राजधानी पटना में लोगों को अब 25 रुपये महंगा रसोई गैस का सिलेंडर मिल रहा है। पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 1 महीने के अंदर यह दूसरी बढ़ोतरी है। पटना में अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपये हो गया है। पहले इसकी कीमत 867.50 रुपये थी। 15 फरवरी को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी अब तक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत महीने भर में 75 रुपये बढ़ चुकी है। 

राजधानी पटना में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें बुधवार से लागू हो गई हैं। 19 किलोग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1713 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1717 रुपये थी। व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में साढ़े चार रुपये की कमी की गई है और 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 330 रुपये है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.