BIHARBreaking NewsSTATE

समस्तीपुर में एक साथ उठी पांच अ’र्थियां, बिटिया की डोली सजाने की तैयारी को गए थे कट‍िहार

घर की बिटिया की शादी के लिए कटिहार में लड़का देखकर लौट रहे रोसड़ा के छह लोगों की मौत मंगलवार की सुबह कटिहार के कुरसैला स्थित कोसी पुल पर हो गई। देर रात छह लोगों का शव रोसड़ा लाया गया। जहां से स्कार्पियो चालक संतोष के शव को उसके पैतृक गांव सिंघिया के लगमा भेज दिया गया। अन्य 5 का एक साथ बुढ़ी गंडक नदी के तट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।रात करीब 12 बजे चिता सजी और कुछ ही देर में सभी शव पंचतत्व में विलीन हो गए। बिलखते राजू द्वारा एक साथ अपने पिता शिवजी महतो एवं बड़े भाई नंदलाल कुमार को मुखाग्नि देते ही श्मशान घाट में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई।

 वहीं अजय मासूम को पुत्र विक्की कुमार एवं रामस्वरूप शाह के पुत्र अविनाश कुमार ने अपने अपने पिता को कपकपाते हाथों से मुखाग्नि दी। जबकि मृतक राजकुमार के बड़े भाई मुकेश ने अपने अनुज का अंतिम संस्कार किया। बता दें सभी शहर के नायक टोली निवासी शिवजी महतो की पुत्री के लिए लड़का देखने कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव गए थे। लौटने के दौरान हुए भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। मंगलवार की देर रात ज्योहीं शव पहुंचा एक बार फिर लोगो का कलेजा मुँह को आ गया।

 पिता-पुत्र की  एक ही साथ जली चिता

मृतकों में पिता-पुत्र  समेत सभी एक ही परिवार व मोहल्ला से ही जुड़े हैं। मृतकों में स्व. फुलटन महतो के पुत्र शिवजी महतो (50) एवं शिवजी महतो के पुत्र नंदलाल महतो (25), पड़ोस के स्व. धनु महतो के पुत्र अजय कुमार उर्फ नाथो महतो (45) एवं स्व. बिलट साह के पुत्र रामस्वरूप साह उर्फ गोरख साह (42) के अलावा दलसिंहसराय निवासी गणेशी चौधरी के पुत्र राजकुमार महतो (30) और वाहन चालक सिंघिया थाना के लगमा निवासी रविंद्र साह के पुत्र संतोष साह (32) शामिल हैं। मृतक राजकुमार महतो ,जीवछ महतो का तथा संतोष साह गोरख साह का साला है। जबकि घायलों में शामिल दो सगे भाई स्व. सीताराम महतो के पुत्र कैलाश महतो (56) एवं अर्जुन महतो (60) तथा अनंदी महतो के पुत्र सुनील महतो (35) रोसड़ा नायक टोली के ही रहने वाले थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.