गौतम कुमार
संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत चंदनिया गांव स्थित शिव टोला में पूर्व निर्धारित तिथि शनिवार को सेविका चयन हेतु आयोजित की गई आम सभा में वार्ड सदस्य एवं पंच दोनों के अनुपस्थित रहने के कारण महिला पर्यवेक्षित द्वारा चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। जानकारी के अनुसार झिकली पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 86 पर पूर्व से चयनित सेविका रानी देवी द्वारा इस्तीफा दे दिया गया था। केन्द्र पर नये सिरे से सेविका चयन को लेकर आईसीडीएस कार्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय शिव टोला चंदनिया में शनिवार की तिथि निर्धारित की गई थी। नियमानुसार आम सभा की अध्यक्षता सबंधित वार्ड के वार्ड सदस्य या पंच के द्वारा किया जाना है। परंतु सूचना दिए जाने के बाद भी दोनों के अनुपस्थित रहने के कारण सेविका चयन हेतु आहुत आमसभा महिला पर्यवेक्षित द्वारा स्थगित कर दी गई। सीडीपीओ रंजु देवी ने बताया कि केंद्र पर आम सभा के लिए महिला पर्यवेक्षक मोनिका कुमारी समय पर पहुंच गयी थी। परंतु घंटों इंतजार के बाद वार्ड अध्यक्ष एवं पंच के उपस्थित नहीं होने के कारण आम सभा को स्थगित करना पड़ा। इसके लिए 1 सप्ताह बाद पुनः तिथि निर्धारित कर आम सभा आयोजित कर सेविका का चयन कराया जाएगा। वही इस संदर्भ में आम सभा में आए ग्रामीणों का कहना था कि वार्ड सदस्य आम सभा में आने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। वार्ड सदस्य से जब इस विषय में जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने बताया कि किसी कारण बस हम बाहर आए हुए हैं। जिसके वजह से हम आम सभा में नहीं पहुंच पाए।






Leave a Reply