Breaking NewsInternational

लड़की ने तो’ड़ा लॉकडाउन नियम, पुलिसवाले ने जु’र्माने के बजाय Kiss करके छोड़ा, Video वायरल

पेरू में  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी कर्फ्यू के  बीच नियमों के उ’ल्लंघन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  यहां  कोविड-19 कर्फ्यू के उ’ल्लंघन को लेकर एक महिला पर जुर्माना लगाने के बजाय एक पुलिस अधिकारी ने उसे किस किया।  घटना कैमरे में कैद हो  के बाद इसका वीडियो वायरल होने पर उस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला और पुलिस अधिकारी किस कर रहे थे तो घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी को जुर्माना लेने की बजाय उसे किस करने के लिए मनाती दिखी। वीडियो में अज्ञात महिला पुलिस अधिकारी के नजदीक आती   है जबकि अधिकारी नोटपैड पर कोरोना नियम उल्लंघन को लेकर जानकारी लिखते दिखता है।

हालांकि, कुछ पल बाद ही अधिकारी का मन बदल जाता है और दोनों एक-दूसरे को किस करने लगते हैं।   घटना का वीडियों एक स्थानीय टीवी चैनल द्वारा वायरल करने के बाद राजधानी लिमा में मिराफ्लोरेस जिले के मेयर ने पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि उस महिला ने सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी तोड़ा और किस करने के लिए मास्क हटाकर भी नियमों का उल्लंघन किया।

रिपोर्ट के मुताबिक मिराफ्लोरेस जिला के सुरक्षा प्रभारी इब्रो रोड्रिगेज ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद मेयर ने तुरंत आरो’पी पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने का फैसला लिया। अज्ञात महिला सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को तोड़ रही थी और अधिकारी ऐसा करने की इजाजत दे रहा था। इतना ही नहीं, वह अपना मास्क उतारकर उसे किस भी करता है। हैरानीजनक बात यह भी है  कि पेरू में  कोरोना वायरस के चलते हालात बेहद खऱाब हैं। पेरू में अब तक कोरोना वायरस से करीब 44 हजार से अधिक लोगों की मौ’तें हो चुकी हैं। जिसकी वजह से कई तरह के कोरोना नियमों को सख्त किया गया है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.