Breaking NewsDELHI

चांदनी चौक में हाईकोर्ट के आदेश पर तो’ड़ा गया मंदिर रातोंरात फिर बना, महापौर ने कही ये बात

नई दिल्ली. दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) में हाईकोर्ट (Delhi High Court) के आदेश पर करीब डेढ़ महीने पहले तोड़े गए मंदिर (Temple) के स्थान पर रातोंरात अस्थायी मंदिर का दोबारा निर्माण कर दिया गया है. यह निर्माण कैसे और किसने किया इस बारे में अभी कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी है. पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर गिराए जाने की घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान पर एक ‘अस्थायी ढांचा’ खड़ा किया गया है. उत्तर दिल्ली नगर निगम (NDMC) के महापौर ने शुक्रवार को दावा किया कि ढांचा ‘हनुमान भक्तों’ ने तैयार किया है.

चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां के पुराने हनुमान मंदिर को गिराने को लेकर भाजपा और आप की दिल्ली इकाईयों के बीच जनवरी की शुरुआत में विवाद हो गया था. उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब कहा था कि अतिक्रमण हटाने के अदालत के आदेश पर मंदिर गिराया गया. इस बीच, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आई कुछ तस्वीरों में पता चला कि जिस स्थान पर मंदिर गिराया गया वहां पर स्टील का अस्थायी ढांचा खड़ा है. जिसके भीतर हनुमान की मूर्ति है. इस मूर्ति की पूजा की जा रही है.

एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अस्थायी ढांचा राम जी और हनुमान जी के भक्तों ने खड़ा किया है. भले ही तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, लेकिन हमें उनकी आस्था का भी सम्मान करना होगा.’ शुक्रवार को ट्वीट कर उन्होंने उस ढांचे की दो तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह दिन में उस स्थल पर जाकर ‘भगवान हनुमान का आर्शीवाद’ लेंगे. इसमें उन्होंने लिखा, ‘चांदनी चौक में विराजे पवनसुत हनुमान जयश्रीराम.’उन्होंने लिखा, ‘उस स्थल पर जाने के बाद मैं अगले कदम के बारे में निर्णय लूंगा.’

जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक में चल रही सौंदर्यीकरण योजना के दौरान जनवरी की शुरुआत में ‘पुराने हनुमान मंदिर’ को तोड़े जाने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने सामने आ गई थी. उस वक्त उत्तरी निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अदालत के आदेश पर “अतिक्रमण” के रूप में मंदिर को तोड़ दिया गया था. इस बीच, शक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उस स्थान पर अब स्टील का बना मंदिर खड़ा कर दिया गया है और इलाके के लोग इसके अंदर रखी भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ पूजा-अर्चना करते दिख रहे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.