BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश को आम लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू होने का इंतजार, इस दिन से करेंगे जनता के दरबार की शुरुआत

सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमत्री बने नीतीश कुमार को आम लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू होने का इंतजार है। एक बार जनसाधारण को टीके लगने शुरू हो जाएं तो जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत कर देंगे। अप्रैल या मई के किसी दिन वह इसकी शुरुआत कर सकते हैं। 

इस बात की जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा के अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्‍होंने कहा कि आम लोगों का टीकाकरण शुरू होने का हम इंतजार कर रहे हैं। यह शुरू होते ही जनता के दरबार पहले की तरह सोमवार को लगाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री संवाद परिसर में शेड आदि की व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश के सातवीं बार कार्यभार सम्‍भालने के दिन से ही कहा जा रहा था कि मुख्‍यमंत्री जल्‍द ही इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री जनता की शिकायतें सुनकर तुरत-फुरत उनका समाधान करते हैं। पिछले दिनों मुख्‍यमंत्री ने कहा था कि कोरोना खत्‍म होने के बाद इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा था कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आते हैं इसलिए कोविड काल में इसे शुरू नहीं किया जा सकता था लेकिन जल्‍द ही इसे फिर से शुरू किया जाएगा।  

2005 में हुई थी शुरुआत 
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत 2005 में अपने पहले कार्यकाल में ही की थी। अब यह एक बार फिर शुरू किया जाने वाला है। 
 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.