BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर से 1.58 करोड़ का गां’जा ज’ब्त, बिहार के एक चीनी मिल के नाम से प्रिंटेड बोरे में छुपाकर रखा था गां’जा

राजस्व आसूचना निदेशालय मुजफ्फरपुर व पूर्णिया की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में गुरुवार को गायघाट के मैठी टोल प्लाजा से 1058 किलो गांजा पक’ड़ा है। गांजा की खेप नागालैंड नंबर के ट्रक पर लोड थी। ज’ब्त गां’जा की कीमत बाजार में 1.58 करोड़ रुपये आं’की गई है। डीआरआई की टीम ने दो कैरियरों को भी दबो’चा है। इनकी पहचान पंजाब के ट्रक चालक जसवीर सिंह और सिलीगुड़ी के खलासी गोपाल क्षेत्री के रूप में हुई है। दोनों से माड़ीपुर स्थित कार्यालय पर गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ट्रक त्रिपुरा के उदयपुर से वैशाली के हाजीपुर के लिए चला था। 

डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर और पूर्णिया की टीम ने कार्रवाई शुरू की। गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे गायघाट के मैठी टोल प्लाजा के समीप ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें उत्तर बिहार की एक चीनी मिल के नाम से प्रिंटेड कई बोरा में गांजा मिला। ट्रक चालक व खलासी को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों कैरियर का काम करते हैं। इनकी कुंडली तलाशी जा रही है। इनके खि’लाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है।

चालक को मिले थे 25 हजार एडवांस :
सूत्रों के मुताबिक, चालक को खेप पहुंचाने के लिए तस्करों ने 25 हजार रुपये एडवांस दिये थे। खेप की डिलीवरी के बाद बाकी राशि दी जाती। डीआरआई ने चालक के पास से कुछ पैसे भी बरा’मद किए हैं। चालक व खलासी के पास से दो मोबाइल मिले हैं। इसे डीआरआई ने ज’ब्त कर लिया है। मोबाइल नंबर के सीडीआर से तस्करों का सुराग तलाशने में जुटी है।

तस्करों ने दिया था मोबाइल नंबर :
सूत्रों के मुताबिक, ट्रक के चालक को त्रिपुरा के तस्करों ने एक मोबाइल नंबर दिया था। इसपर कॉलकर माल की डिलीवरी करनी थी। चालक ने उक्त नंबर भी डीआरआई को दिया है। इसके आधार पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। डीआरआई ने उक्त मोबाइल नंबर धारक को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह डीआरआई के चंगुल में नहीं फंसा। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.