BIHARBreaking NewsSTATE

सीएम नीतीश का निर्देश, ITI में छात्रों को नई तकनीक की ट्रेनिंग दें, ऑनलाइन के साथ फिजिकल प्रशिक्षण की व्यवस्था करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईटीआई में छात्रों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दें। छात्रों को ऑनलाइन के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी व्यवस्था दें। सीएम नीतीश ने कहा कि नई तकनीक के सीखने से युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री के समक्ष श्रम संसाधन विभाग ने आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान बताया गया कि राज्य के सभी 149 आईटीआई में टाटा टेक्नोलॉजी के द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.