Breaking NewsBUSINESS

गोल्‍ड के दाम आज भी गि’रे, चांदी फिर हुई महंगी, देखें लेटेस्‍ट भाव

दिल्ली. भारतीय बाजारों में गोल्‍ड के भाव में आज भी मामूली कमी दर्ज की गई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार यानी 16 फरवरी 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में महज 9 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) में 95 रुपये प्रति किग्रा का उछाल आया. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 69,435 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों (International Markets) में आज गोल्‍ड के भाव में तेजी दर्ज की गई तो चांदी के दाम जस के तस रहे.

सोने की नई कीमतें (Gold Price, 16 February 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को गोल्‍ड के भाव में सिर्फ 9 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 46,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज बढ़कर 1,821 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 16 February 2021) – चांदी की कीमतों में मंगलवार को मामूली उछाल दर्ज किया गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इसके दाम महज 95 रुपये बढ़कर 69,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (International Market) में आज चांदी का भाव 27.60 डॉलर प्रति औंस पर जस का तस रहा.


क्‍यों दर्ज हुई गोल्‍ड में गिरावट- एचडीएफसी सिक्‍योरिटी के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गोल्‍ड की कीमतें बढ़ीं. इसके उलट भारतीय बाजारों में गिरावट तो आई, लेकिन ये बहुत ज्‍यादा नहीं रही. गोल्‍ड के भाव में 1 रुपये प्रति 1 ग्राम से भी कम की गिरावट आई. उन्‍होंने बताया कि डॉलर की कमजोरी के कारण भारतीय बाजारों में गोल्‍ड के दामों पर असर पड़ रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.