पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हो रहे घोटाले,कोरोना जांच के नाम पर हो रही गरबरी और पीएमसीएच के पुनर्निर्माण में घोटाले का आरोप लगाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब पीएमसीएच के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत की तो विज्ञापनों में इस पर होने वाले खर्च को 5540 करोड़ रुपया बताया गया. जबकि 20 सितम्बर 2019 को निकाले किए गए टेंडर में प्राक्कलित राशि 4831.77 करोड़ रुपया बताया गया था. इससे साफ पता चलता है कि इसमें बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है।
पूर्व सांसद ने कहा कि जब टेंडर निकाला गया था तब उदय सिंह कुमावत स्वास्थ्य विभाग के सचिव थे।वो राशि बढ़ाये जाने पर सहमत नहीं थें इसलिए उनका तबादला कर दिया गया और प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया. इसमें 700 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है. जनता के पैसे की बर्बा’दी की जा रही है. इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।






Leave a Reply