दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर चर्चा में आईं अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार उन पर हिन्दू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगा है. रिहाना ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाली है, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं. इस फोटो में उन्होंने भगवान गणेश का एक नेकलेस पहन रखा है.
ट्विटर पर इस तस्वीर के आने के बाद रिहाना पर हिन्दू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लग रहा है. रिहाना को बैंगनी साटन की बॉटम पहने देखा जा सकता है, जिसके साथ बैंगनी रंग का नेकलेस है जिस पर भगवान गणेश की आकृति बनी हुई है.


रिहाना के इस ट्वीट को लेकर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लग रहा है.
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह तस्वीर ट्वीट करने के बाद कई लोगों ने रिहाना के प्रति गुस्सा प्रकट किया है. रिहाना के कई भारतीय फैन्स भी उनकी इस हरकत से नाराज हैं. मिली जानकारी के अनुसार रिहाना ने यह फोटो शूट अपनी अंडरगार्मेंट कंपनी savage x fenty के लिए कराया था.

Advertisementnull
बीजेपी नेता ने राहुल गांधी से पूछा सवाल
समाचार लिखे जाने तक रिहाना के इस ट्वीट पर 41,00 से ज्यादा कमेंट्स और 27,000 के करीब रिट्वीट्स थे. वहीं इस तस्वीर को 2 लाख से ऊपर लोगों ने लाइक किया था. इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- ‘रिहाना- मेरे धर्म का इस्तेमाल एक सौंदर्य की वस्तु के तौर पर ना करें. चेन के आखिर में गणेश की मूर्ति है जो हमारे लिए एक पवित्र आकृति है.’

भाजपा नेता राम कदम ने लिखा- ‘यह देखना भयावह है कि कैसे रिहाना हमारे प्यारे भगवान गणेश का अपमान कर रही हैं. यह इस बात का पर्दाफाश करता है कि रिहाना के मन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और हमारे मुद्दों के लिए कोई विचार या सम्मान नहीं है. उम्मीद है, कम से कम अब राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता भारत की छवि खराब करने में उनकी मदद लेना बंद कर देंगे. क्या वे उसकी आलोचना करेंगे या सत्ता की भूख प्यारे भगवान गणपति से बड़ी होगी?’



Leave a Reply