BIHARBreaking NewsHAJIPURSTATE

हाजीपुर : लोगों के र’क्त से थैलीसीमिया पी’ड़ित बच्चों को मिलेगी जिंदगी

लोगों के रक्त से थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगी जिंदगी

हाजीपुर। 15 फरवरी
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंडस्ट्रियल क्षेत्र हाजीपुर के प्रांगण में प्रथमा ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संचारी रोग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ एसके रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ रावत ने बताया कि भारत सरकार की ओर से टीबी के इलाजरत मरीजों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। मुफ्त इलाज के साथ 500 रुपये महीने में सहयोग राशि भी देने का प्रावधान है। प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा टीबी मरीजों को नोटिफाई करने पर उन्हें भी 1000 का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।
शिविर का संचालन ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड हाजीपुर और प्रथमा ब्लड सेंटर पटना की मेडिकल टीम ने किया। जिसमें डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन आदि शामिल हुए। शिविर में ब्रिटानिया के कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को अल्पहार और साथ मे प्रशंशा के तौर पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम ब्लड बैंक के डॉ नीरज कुमार ने लोगों को रक्तदान के महत्व बताते हुए जागरूक किया।
प्रथमा ब्लड बैंक के कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह बघेल ने बताया कि शिविर से प्राप्त रक्त पीएमसीएच में थैलीसीमिया डे केयर सेंटर के बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर मैनेजर प्रकाशकान्त मिश्रा ने बताया कि उनकी कंपनी समाज के भलाई और उथान के लिए हमेशा तैयार और समर्पित रहती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.