BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना से सूरत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए भी अब सप्ताह में 5 दिन मिलेगी सेवा

पटना. बिहार की राजधानी पटना का LNJP एयरपोर्ट देश के उन हवाई अड्डों में शामिल हो गया है जहां से सूरत के लिए स्पाइस जेट (SpiceJet) की सीधी उड़ान शुरू हो गई है. पटना से सूरत जाने वाले यात्रियाें को जिस चीज का इंतजार था, वह अब पूरा होने जा रहा है. 22 फरवरी से स्पाइसजेट की यह फ्लाइट एसजी 431/432 सप्ताह में दाे दिन साेमवार और शुक्रवार काे ऑपरेट होगी. पटना से इसके टेक ऑफ करने का समय 12:30 है, जाे सूरत एयरपाेर्ट (Flight For Surat) पर दाेपहर 2:50 में लैंड करेगा.

सूरत से यह विमान 3:30 बजे उड़ान भरने के बाद पटना एयरपाेर्ट पर शाम 5:50 बजे आएगा, यानी पटना से सूरत का सफर 2 घंटे 20 मिनट का हाेगा. पहले सूरत जाने के लिए पटना के यात्रियाें काे काेलकाता या दिल्ली जाना हाेता था फिर वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट की सेवा लेनी पड़ती थी. इस तरह पटना से काेलकाता हाेते हुए सूरत जाने में करीब 7 से 8 घंटे का वक्त लगता था. वैसे स्पाइस जेट की अभी सूरत से पटना के लिए एक फ्लाइट थी, लेकिन वापसी में यह काेलकाता तक ही जाती है.

काेलकाता से दूसरी फ्लाइट से लोगों को सूरत जाना हाेता है. एयरलाइंस सूत्राें का कहना है कि पटना और बिहार के ज्यादातर कामगार के अलावा विभिन्न क्षेत्राें में तैनात अफसर सूरत में रहते हैं. इस विमान के शुरू हाे जाने से पटना-सूरत के बीच विमान से आने-जाने में लाेगाें काे राहत मिलेगी. इसकी बुकिंग भी शुरू हाे गई है.पटना से सूरत के लिए फ्लाइट का शुरुआती किराया 4104 रुपए है, जबकि पटना से सूरत का शुरुआती किराया 3902 रुपए है.  20 फरवरी से ही पटना से बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू हाेने जा रही है. एसजी 431/432 फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार काे आपरेट  होगी. पटना से बेंगलुरू की फ्लाइट 12:30 बजे रवाना हाेगी और 3:10 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी. बेंगलुरु से यह विमान 3:40 बजे रवाना हाेने के बाद पटना शाम 5:50 में पहुंचेगा. पटना से बेंगलुरू का इस विमान में शुरुआती किराया 5154 रुपए है जबकि बेंगलुरू से पटना का किराया 5130 रुपए है. इन दाेनाें नई फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हाे चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.