Patna: बिहार में कैबिनेट का विस्तार (Cabinet extension) हो चुका है. अब बिहार सरकार विकास के कार्यों और योजनाओं को क्रियान्वित करने में जुट गई है. अलग-अलग विभागों के विकास का रोडमैप (Roadmap) तैयार किया जा रहा है. रोडमैप में रोजी-रोजगार का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. बिहार सरकार (Government of Bihar) का दावा है कि अगले 5 सालों में प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी. मंत्रियों का कहना है कि अगले 5 सालों में बिहार में इन्वेस्टमेंट (Investment in Bihar) का सकारात्मक माहौल तैयार हो जाएगा.
कैबिनेट का विस्तार के बाद अब सभी विभागों में विकास योजनाओं पर अमल किया जा रहा है. युवाओं के लिए प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है, ताकि युवाओं का पलायन (Youth migration) ना हो. उद्योग मंत्री (Industry Minister Bihar) शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz hussain) का कहना है कि टेक्सटाइल हब (Textile hub) के तौर पर बिहार की अंतराष्ट्रीय पहचान बनेगी. श्रम संसाधन विभाग (Labour resources department) समेत अन्य कई क्षेत्रों में भी रोजगार सृजन का काम चल रहा है.
पशु और मत्स्य विभाग (Animal and Fisheries Department) के मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने भी कहा है कि उनका विभाग युवाओं पर विशेष फोकस कर रहा है. जिसके लिए विभाग डेयरी और मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा. योजना चाहे कोई भी हो या किसी भी विभाग का हो, सरकार की कोशिश है कि योजनाएं में रोजगार सृजन की भरपूर संभावना हो.
सरकार के नए रोडमैप से बिहार के युवा बेहद खुश है. युवाओं में बिहार में रोजगार को लेकर नई उम्मीद जागी है. युवाओं को आशा है कि प्रदेश में रोजगार को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार होने लगा है, राजनीति के बीच युवाओं के हक की भी बात होने लगी है. आने वाले समय में उन्हे रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. युवाओं का मानना है, कि सरकार योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर लाए.
JDU नेता अभिषेक झा (Abhishek Jha) का भी मानना है कि रोजगार सृजन के लिए नीतीश सरकार (CM Nitish kumar) बेहद गंभीर है. रोजगार के रोडमैप पर सरकार आगे बढ़ चुकी है. बिहार के मुखिया ने जनता से जो भी वादा किया उसे उन्होंने हमेशा पूरा किया है.
लेकिन सरकार के दावों पर विपक्ष (Opposition Party) ने सवाल उठाया है. RJD और कांग्रेस (Congress) ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी. RJD नेता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने ये मानने से इनकार किया है कि बिहार रोजी-रोजगार का स्कोप बन चुका है. कांग्रेस नेता आनंद माधव (Anand Madhav) ने भी कहा कि सरकार के रोडमैप पर भरोसा करना मुश्किल है.
रोजी रोजगार के मुद्दे पर जिस तरीके से सरकार की गाड़ी आगे बढ़ रही है और जिस तरह से युवाओं को ध्यान में रखकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है, वो दिन दूर नहीं जब रोजी-रोजगार के लिए राज्य से हो रहे पयालन पर ब्रेक लगेगा, साथ ही आने वाले दिनों में दूसरे प्रदेश के लोगों को भी बिहार में नौकरी मिलेगी.






Leave a Reply