Breaking NewsNational

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अगले डेढ़ महीने तक नहीं चलेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत

वाराणसी. सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत (Semi High Speed Train Vande Bharat) अगले करीब डेढ़ महीने तक नहीं चलेगी. कम समय में वाराणसी (Varanasi) से प्रयागराज, कानपुर के रास्ते दिल्ली (New Delhi) पहुंचाने वाली इस ट्रेन की मांग हमेशा रहती है. इसलिए यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए वंदे भारत की जगह अगले डेढ़ महीने तेजस ट्रेन (Tejas Train) चलाई जाएगी. इसका शेड्यूल भी वही रहेगा. हालांकि किराए में कुछ अंतर जरूर है.

बता दें कि वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत चलती थी. ये ट्रेन महज डेढ़ घंटे में वाराणसी से प्रयागराज और साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से कानपुर तक का सफर तय करती थी. वहीं वाराणसी से दिल्ली भी वंदे भारत महज आठ घंटे में पहुंच जाती थी. इसकी स्पीड और सुविधाओं को देखते हुए यात्रियों की ये पहली पसंद थी. लेकिन ट्रेन के ओवरहालिंग के लिए फिलहाल इसको अगले डेढ़ महीने के लिए रद्द कर दिया गया है. इसके कोच की ओवरहालिंग के लिए इसे लखनऊ के आलमबाग और दिल्ली भेजा गया है. अब इस ट्रेन के टाइमिंग शेड्यूल पर ही 16 फरवरी से तेजस ट्रेन चलेगी.

वंदे भारत के नंबर पर ही चलेगी तेजस 
तेजस ट्रेन का नंबर भी वंदे भारत की ट्रेन संख्या 02435-02436 ही होगा। मुसाफिर इसी नंबर पर टिकट बुक करा सकते हैं. इस ट्रेन के चेयरकार का किराया वाराणसी से नई दिल्ली के बीच 1245 रुपए और एग्जक्यूटिव क्लास का किराया 2710 रुपए तय किया गया है. नई दिल्ली से तेजस ट्रेन वंदे भारत की तरह सुबह छह बजे खुलेगी और दोपहर में निर्धारित समय करीब दो बजे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वाराणसी से दिल्ली के बीच सिर्फ प्रयागराज और कानपुर में ही ट्रेन का स्टापेज रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.