Breaking NewsMAHARASHTRA

जलगांव में भी’षण सड़क हा’दसा, ट्रक प’लटने से 16 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के ज’लगांव से एक द’र्दनाक सड़क हा’दसे की खबर आ रही है. जलगांव में बीती रात ट्रक प’लटने की वजह से 16 लोगों की मौ’त हो गई है. जलगांव पुलिस के मुताबिक हाद’से का ‘शि’कार हुआ ट्रक धुले से जलगांव के रावेर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान यह यावल रोड पर किनगांव के नजदीक पलट गया. हादसे के वक्त ट्रक में कई मजदूर सवार थे. जिनमें से 16 लोगों मौ’त हो गई और कई गंभीर रुप से घायल हो गए. घाय’लों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए यावल भेज दिया गया है. जलगांव पुलिस ने बताया कि यह भीषण सड़क हादसा रात के करीब 1 बजे हुआ. हादसे के वक्त ट्रक में सवार सभी लोग सो रहे थे. फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है. हादसे के संबंध में यावल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि ट्रक में पपीता लदा हुआ था. हादसे में मारे गए सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था. ट्रक पलटने के बाद जोरदार आवाज आई थी, जिसके बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों की जान बचाने में जुट गए. हालांकि, 16 लोगों को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.