BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

सुशांत सिंह राजपूत के भाई को गो’ली मा’रने वाले शू’टर्स गि’रफ्तार, 5 लाख में ली थी सु’पारी

सहरसा. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के भाई को गो’ली मा’रने वाले अ’पराधियों को पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है. बिहार के सहरसा में 30 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई और मधेपुरा में यामाहा मोटरसाइकिल शोरूम (Yamha Show Room) के मालिक राजकुमार सिंह और उनके एक कर्मचारी पर हम’ला किया गया था. बैजनाथपुर चौक के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दोनों लोगों को गो’ली मार’कर घाय’ल कर दिया था.

सहरसा की एसपी लिपि सिंह की मानें तो ये घटना जमीनी विवाद में कॉन्ट्रेक्ट किलिंग से जुड़ी है. ये सौदा पांच लाख रुपए में तय किया गया था. यामाहा शोरूम मालिक राजकुमार सिंह के छोटे भाई और शहर के मशहूर व्यवसायी उमेश दालान के बीच पूर्व से जमीनी वि’वाद था. उमेश दालान ने विक्की चौबे नामक अपराधी को सुपारी दी थी, जिसमें अ’पराधी असफल रहे.

बीते 30 जनवरी को अपराधियों ने राजकुमार सिंह और उनके एक कर्मचारी के ऊपर अचानक हम’ला कर दिया. अपराधियों ने सरेआम दोनों लोगों के ऊपर गो’लीबारी कर उन्हें जख्’मी कर दिया था. घट’ना के बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की. जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया. एसपी ने बताया कि उनके फोन के लोकेशन के आधार पर सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला स्थित कांड से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है.

पुलिस द्वारा छापामा’री की गई तो वहां से बिंदेश्वरी यादव नामक कुख्यात सहित पांच अप’राधियों को गिर’फ्तार करने में पुलिस कामयाब रही. गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आप’राधिक इतिहास रहा है. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.