गौतम कुमार
सहायक विद्युत अभियंता तारापुर के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें कनीय विद्युत अभियंता संग्रामपुर आर्यन राज, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व आपूर्ति अवर प्रमंडल तारापुर विद्यासागर, सारणी पुरुष साजन कुमार,प्रियंका कुमारी, ब्रह्मदेव तांती मोहम्मद कमाल, सौरभ कुमार,राजेश कुमार, की टीम ने संयुक्त रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी के विरोध छापेमारी की जिसमें कुसमार पंचायत के 6 एवं झिकुली पंचायत चन्दनिया के 1 कुल 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। कनीय विद्युत अभियंता श्री राज ने बताया कि कुसमार पंचायत के विनय तिवारी अरविंद लहरी पुष्पा देवी मोहम्मद साबिद मनपसंद शोरूम, शुभम नायक ,दिलीप केसरी मां दुर्गा स्टोर, एवं चंदनिया के उत्तम ठाकुर अवैध तरीके से टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया इन 7 लोगों के खि’लाफ संग्रामपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी एवं बकाया राशि जमा नही करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।उन्होने कहा कि इन सभी के पास पुर्व से बिजली बिल बकाया था जमा नही करने पर विधुत संबंध विच्छेदन कर दिया गया था।चोरी छिपे ये सातो टोका फसाकर बिजली चोरी कर रहे थे।श्री राज ने कहा जिन उपभोक्ताओं के पास एक हजार से अघिक की बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं अगर राशि जमा नहीं करते हैं तो उनका विद्युत संबंध विच्छेदन कर दिया जाएगा एवं जिनका भी पहले से विद्युत संबंध विच्छेदन है।यदि उपभोक्ता बिजली चो’री करते पकड़े गए तो कानुनी का’रवाई की जाएगी।






Leave a Reply