धनबाद. झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक शख्स ने जुए में अपनी पत्नी का मंगलसूत्र हार गया. पति की इस करतूत से परेशानपत्नी ने इसकी शिकायत महिला थाने में कर दी. जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने जुआरी पति को थाने में बुलाकर जमकर खरी-खोटी सुनाई. बाद में पति-पत्नी में सुलह- समझौता कराकर पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया.
पीड़िता ने बताया कि शादी के दो महीने बाद से ही पति समेत ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे. पति रोज शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता. पति को जुआ खेलने की भी बुरी आदत थी. काफी दिनों तक उसने यह सब बर्दाश्त किया. पर एक दिन पति ने उसके सुहागन होने के प्रमाण तक को जुए में दांव पर लगाकर हार गया. मंगलसूत्र दूसरे जुआरियों के हाथों में देखकर उसका धैर्य टूट गया. जिसके बाद उसने पति को सबक सिखाने के लिए महिला थाने का रूख किया.
महिला के मुताबिक ससुराल में सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि उसकी दो देवरानियों को भी प्र’ताड़ित किया जा रहा है. दोनों बहुओं को मारा-पीटा जाता है. महिला ने पति के खिलाफ 5 लाख रुपये दहेज मांगने और दो बार जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.
महिला की शिका’यत पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत ससुरालवालों को थाने में बुलाया. थाने में भी दोनों परिवार के बीच तकरार शुरू हो गई. लेकिन पुलिस ने सुलह समझौता कराकर महिला को पति के साथ घर भेज दिया.






Leave a Reply