Breaking NewsNational

CISF Recruitment 2021: एक्स सर्विसमैन के लिए कांस्टेबल, SI और क्लर्क की 2000 वैकेंसी

दिल्ली. भारतीय सेना से रिटायर होने वाले सैन्य कर्मियों के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीआईएसएफ  (CISF) में बंपर नौकरियां हैं. सीआईएसएफ ने एसआई, एएसआई, हवलदार और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 2000 वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर आवेदन ईमेल के जरिए किया जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 है.

अभ्यर्थी को दो साल के कॉन्ट्रेक्ट पर सीआईएसएफ की विभिन्न यूनिट्स में तैनात किया जाएगा. आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपनी पसंद की तीन यूनिट्स के नाम देने हैं.

पदों का विवरण –
-कुल पद- 2000
-एसआई- 63
-एएसआई- 187
-हेड कांस्टेबल- 424
-कांस्टेबल- 1326

आयु सीमा और योग्यता-
अभ्यर्थी उन्हीं पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके समकक्ष या उससे ऊंचे पदों पर रहते हुए सेना से रिटायर हुए होंगे. अधिकतम उम्र 50 वर्ष से कम होनी चाहिए.

प्रति माह वेतनमान
-एसआई – 40000
-एएसआई- 35000
-हेड कांस्टेबल- 30000
-कांस्टेबल- 25000


शारीरिक मापदंड
-किसी भी सरकारी डॉक्टर से बना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेश करना होगा. लंबाई 170 सेंटीमीटर, सीने फुलाने के बाद 85 और बिना फुलाए 80 सेंटीमीटर होना चाहिए.

-गढ़वाल, कुमायूं हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, कश्मीर घाटी, लेह एवं लद्दाख, जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों की लंबाई 165 सेंटीमीटर न्यूनतम होनी चाहिए.

-एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की लंबाई 162.5 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 77 और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए.

आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी को तय प्रारूप के फॉर्म को भरने के बाद उसकी स्कैन कॉपी को आवश्चयक दस्तावेजों के साथ ईमेल करना है. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में “APPLICATION FOR ENGAGEMENT OF ExARMY PERSONNEL ON CONTRACTUAL BASIS IN CISF’ अवश्य लिखें.

आवश्यक दस्तावेज
-पेंशन पेमेंट ऑडर
-जन्म प्रमाण पत्र
-सर्विस /डिस्चार्ज सर्टिफिकेट
-शैक्षिक प्रमाण पत्र
-पहचान पत्र
-मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

यहां करें ईमेल
एटीटीपी अनपरा/ओबरा/सीधी – iges@cisf.gov.in
एसईएफएल बिलासपुर – igcs@cisf.gov.in
ओएनजीसी नाजिरा- ignes@cisf.gov.in
एचटीटीपी कासिमपुर/उंचाहार- 781092E-Mail – igns@cisf.gov.in
नाल्को अंगुल/एफएसटीपीपी फरक्का/जीआरएसईएल कोलकाता- igses@cisf.gov.in
एनएलसी नेवेली/आरटीपीएस रायचूर- igss@cisf.gov.in
यूटीपीएस उकाई – igws@cisf.gov.in

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.