ASSAMBreaking NewsSTATE

असम में बोले राहुल- हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो CAA कभी लागू नहीं होगा

गुवाहाटी. अगले कुछ ही महीनों में असम (Assam) में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कैंपेन की शुरुआत कर दी है. राहुल गांधी ने शिवसागर से चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि असम में अवैध इमिग्रेशन एक मुद्दा है लेकिन असम के लोगों में वो क्षमता है क‍ि वो इस मुद्दे को सुलझा सकें. राहुल गांधी ने कहा कि असम के लोग हिंदुस्‍तान के गुलदस्‍ता के फूल हैं. अगर असम के लोगों को नुकसान होगा तो देश को नुकसान होगा.

राहुल गांधी ने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए असम के पूर्व सीएम और दिवंगत कांग्रेस नेता तरुण गोगोई की जमकर तारीफ की. राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, चाहे कुछ भी हो जाए CAA कभी लागू नहीं होगा. उन्‍होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा,  हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो CAA कभी नहीं होगा.

राहुल गांधी ने कहा असम में जो नफरत फैलाने की कोशिश करेगा उसे यहां की जनता और कांग्रेस मिलकर सबक सिखाएगी. राहुल गांधी ने कहा कांग्रेसहमेशा से छोटे व्‍यापारियों और कमजोर लोगों की पार्टी रही है. जब हमारी पार्टी सत्‍ता में आएगी तब जो नफरत फैलाई जा रही है उसे पूरी तरह से खत्‍म करने का काम किया जाएगा. हम सब धर्म और जाति के लोगों की रक्षा करेंगे.

राहुल गांधी ने कहा, साल 2004 से 2014 तक हिंदुस्तान में तेजी से आर्थिक विकास हुआ था. उस वक्‍त हमारी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से निकाला था. असम में हम बेरोजगारी को खत्‍म कर देंगे. उन्‍होंने कहा कि असम में अब रिमोट की सरकार से छुटकारा दिलाने का समय आ गया है. राहुल ने कहा रिमोट से टेलीविजन तो चल सकता है लेकिन असम नहीं चल सकता. आपका चीफ मिनिस्टर असम का होना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.