Breaking NewsNational

कोरोना से जीत रहे हैं हम, 18 राज्यों में पिछले 24 घंटे में एक भी मौ’त नहीं

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस महामा’री के खि’लाफ जारी जंग में देश अहम मुकाम पर खड़ा है. कोविड-19 के खात्‍मे के लिए भारत में टीकाकरण अभियान काफी जोर-शोर से चल रहा है. जिसकी वजह से अब महामारी का प्रभाव कमजोर पड़ता जा रहा है. इसी का प्रभाव है कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या मात्र 1.35 लाख रह गई है. जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है. जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की इस महामारी से मौत नहीं हुई है. 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक से पांच लोगों की सं’क्रमण से मौ’त हुई है.

देश में उपचाराधीन रो’गियों की संख्या में तेजी से कमी आई है जो अब 1.35 लाख रह गई है जो कुल संक्र’मण का 1.25 फीसदी है. इसने कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताह में रोजाना संक्र’मण की संख्या में लगातार कमी आ रही है.’ मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में एक हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्र:मण से एक भी मरीज की मौ’त नहीं हुई है. 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच व्यक्ति की कोविड-19 से मौ’त हुई है.’

देश में एक दिन में सामने आए केवल 9,309 नए केस
इसने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्र’मण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में सं’क्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में 15,858 लोग इस बीमा’री से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,05,89,230 हो गयी है. संक्र’मित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है.


मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 75,05,010 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें 58,14,976 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि 16,90,034 व्यक्ति अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता हैं. इसने कहा कि भारत सबसे कम समय में 70 लाख टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की मौ’त हुई है. इनमें से 75.86 फीसदी मौ’त छह राज्यों में हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25 लोगों की जबकि केरल में 16 लोगों की मौत हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.