Breaking NewsUTTARAKHAND

BreakingNews: उत्तराखंड आ’पदा / तपोवन में फिर बढ़ने लगा पानी, रेणी गांव में अ’फरा-त’फरी का मा’हौल, हटाए गए लोग

चमोली. उत्तराखंड स्थित चमोली (Chamoli) के रैणी गांव (Raini Village) में एक बार फिर भग’दड का माहौल बन गया है. खबर है कि अचानक से ऊपर की तरफ पानी बढ़ रहा है.अ’लर्ट जारी कर फ़िलहाल काम रोक दिया गया है. साथ ही लोगों को मौके स हटने के लिये कहा है. मिली जानकारी के अनुसार बैराज का पानी बढ़ने पर सबको ऊपर की तरफ जाने के लिए बोला गया है. साथ ही राहत और बचाव कार्य में लगाए गए सभी क्रेन ऊपर आ रहे हैं.

एक शख्स ने बताया कि उनके पास फोन आया थी कि रैणी गांव से पानी बढ़ रहा है, इसलिए सब लोग वहां से हट जाएं. हालांकि अभी पानी का स्तर कम ही है.

मौके पर मौजूद राहत और बचाव कर्मियों को भी तुरंत हटाया गया है. साथ ही क्रेन्स को भी हटा लिया गया है. सूचना आने के बाद से खतरे की आशंका को देखते हुए लोगों को वहां से हटाया जा रहा है. बताया गया कि करीब 200 लोगों को नीचे से ऊपर बुलाया गया है.

DGP अशोक कुमार ने की पुष्टि
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि तपोवन में हाईअलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू का काम जहां चल रहा है कि वहां से लोगों को सुरक्षित तरीके से हटा लिया है. रैणी गांव में एसडीआरएफ की टीमों ने सूचना दी है.

ऋषिगंगा नदी में फिर से थोड़ा पानी बढ़ा है. फ्लो में थोड़ा चेंज आया और इसीलिए लोगों को अलर्ट किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.