Breaking NewsNational

एक नेटवर्क से जुड़ेंगे बिहार के ब्ल’ड बैंक, र’क्त नहीं होने की शि’कायतें दूर होगी

बिहार के सभी ब्लड बैंक एक नेटवर्क से जुड़ेंगे। उनमें रक्त की उपलब्धता की ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। कोई भी व्यक्ति बिहार में र’क्त अधिकोष (ब्ल’ड बैंक) में विभिन्न ग्रुप के खू’न की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी ब्ल’ड बैंकों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी गयी है। 

समिति के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के सभी ब्लड बैंक चाहे निजी हो या सरकारी सभी को ऑनलाइन रिपोर्ट देनी होगी। यह रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध डैशबोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी। इससे किस ब्लड बैंक में कितनी र’क्त उपलब्ध है, इसे कोई भी आसानी से देख व जान सकेगा। समिति के सूत्रों ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी ब्ल’ड बैंक पहले ऑनलाइन किए जाएंगे। साथ ही निजी ब्लड बैंकों से भी बातचीत कर उन्हें दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं, ताकि वे अपने स्तर से सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराएं। इसके बाद उन्हें भी नई व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। 

अभी कागजी रिपोर्ट से समीक्षा
राज्य के सभी ब्ल’ड बैंकों की निगरानी ऑनलाइन किए जाने में सुविधा हो जाएगी। राज्य में अब तक रक्त की उपलब्धता की निगरानी कागजी रिपोर्ट के मिलने पर साप्ताहिक व मासिक समीक्षा के माध्यम से की जाती है, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीधे इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

रक्त नहीं होने की शि’कायतें दूर होगी 
प्राय: ब्ल’ड बैंकों द्वारा किसी विशेष र’क्त समूह के रक्त के नहीं होने का बहाना बनाने और उसे ऊंची कीमत पर बेचने, कालाबाजारी किए जाने इत्यादि की शि’कायतें मिलती रहती हैं, जो इससे दूर हो जाएंगी। ब्ल’ड बैंक में खू’न उपलब्ध रहने पर इनकार किया जाना मु’श्किल होगा। 

राज्य के सभी ब्लड बैंक को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए जरूरी निर्देश दिये गए हैं, ताकि इसे जल्द अमल में लाया जा सके। – मनोज कुमार, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.