बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहि’यापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा स्थित जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पीछे गेहूं के खेत से एक बुजुर्ग का श’व मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस ने श’व को क’ब्जे में लिया। पंचनामा कर उसे पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी दोनों आंखें बाहर निकली थीं। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। बुजुर्ग धोती कुर्ता पहने था। उसकी बॉडी पर मटमैले रंग की चादर थी।
स्थानीय लोगों ने ह’त्या की आशंका जताई है। शव कई दिन पहले का बताया गया है। अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर एक बुजुर्ग के श’व को बरा’मद किया गया है। ह’त्या की बिंदू पर छानबीन की जा रही है। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस के सोशल मीडिया ग्रुप पर तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।
किसाना ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना:
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे चंदवारा के एक व्यक्ति अपनी खेत में गए थे। उन्होंने देखा कि गेहूं की खेत में बीचोंबीच कुत्ते व पक्षी म’डरा रहे थे। किसी वस्तु को अपनी दांत से नोच रहे थे। इसके बाद जब वे करीब में गए तो उन्होंने पाया कि एक बुजुर्ग का सड़ा गला श’व है जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुटी है। मालूम हो कि बीते सप्ताह अहियापुर इलाके से ही दो भाइयो के श’व दो अलग-अलग जगह से मिले थे।






Leave a Reply