नवनियुक्त पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने पदभार संभालते ही कामकाज शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कोरोना काल के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए पटना के गांधी घाट पर पुन: गंगा आरती शुरू कराने व पर्यटकों को गंगा की सैर कराने के लिए एमवी विहार जहाज के परिचालन का निर्देश दिया।
मंत्री ने विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के साथ पर्यटन निदेशालय के कार्यों एवं बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के क्रियाकलापों की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं को ससमय पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि इसका लाभ पर्यटकों का मिल सके। बिहार में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के लिए प्रचार- प्रसार करने तथा होटलों व परिवहन व्यवस्था को सुचारू व सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
मंत्री प्रसाद ने बिहार में स्थित पर्यटकीय दृष्टिकोण के स्थलों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करने की कार्रवाई करने का निर्देश विभागीय प्रधान सचिव को दिया। कहा कि विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए टीम भावना के साथ काम करने की जरूरत है। मौके पर प्रधान सचिव रवि मन्नुभाई परमार, विशेष सचिव प्रभाकर और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।






Comment here