- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंदोलन कर रहे सभी किसान साथियों की भावनाओं का ये सदन और ये सरकार आदर करती है और करती रहेगी इसलिए सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं.
- 16:41 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में तीन कृषि कानून बिल लाए गए. कृषि सुधार का सिलसिला बहुत जरूरी है और इसी दिशा में हमने प्रयास किया है. कृषि क्षेत्र की भावी चुनौतियों ने डील करने का हमने प्रयास किया है. कांग्रेस के लोग कानून के कलर पर बात कर रहे थे कि ब्लैक है या वाइट है लेकिन बेहतर होता कि वह इसके कंटेट और इंटेट पर बहस करते
- 16:39 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि इस कालखंड में भी हमने रीफॉर्म का सिलसिला जारी रखा, हमने भारत की अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए हमने रीफॉर्म के कई कदम उठाए. गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री और जीएसटी के आंकड़े अर्थव्यवस्था के जोश को दिखाते हैं.
- 16:38 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि अब सोचता हूं कि आधार को रोकने के लिए कौन लोग कोर्ट में गए थे.
- 16:37 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के काल में बड़े देशों ने तय किया कि वह अपने नागरिकों को सीधे पैसे पहुंचाएंगे जिससे उन्हें मदद मिल जाए. लेकिन वह देश अपने नागरिकों तक मदद नहीं पहुंचा सके, ये हिंदुस्तान है जो इस कोरोनाकाल खंड में भी 75 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को 8 महीने तक राशन पहुंचा सकता है. यही भारत है जिसने जनधन, आधार और मोबाइल के जरिए 2 लाख करोड़ लोगों तक पहुंचा दिया
- 16:35 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना पर देश की सफलता का हम गौरवगान करेंगे हमारे मन के अंदर भी ऊर्जा पैदा होगी.
- 16:33 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि श्रीमान मनीष तिवारी ने कहा कि भगवान की कृपा है कि कोरोना में हम बच गए. मैं इस पर कहूंगा कि ये भगवान की ही कृपा है कि इतनी बड़ी दुनिया हिल गई हम बच गए, क्योंकि डॉक्टर्स और नर्स भगवान बनकर आए
- 16:31 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों ने हमें बचाकर रखा है.
- 16:29 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि भारत जितना आत्मनिर्भर बनेगा विश्व के कल्याण के लिए बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकेगा.
- 16:28 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद भी दुनिया के संबंधों में बदलाव आएगा, ये हमें तय करना है कि हम उसमें खुद को कहां देखते हैं. ऐसी स्थिति में भारत विश्व से कटकर नहीं रह सकता.
- 16:27 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि विश्व युद्ध के बाद शांति की बातों के बीच भी जिसके पास सैन्य शक्ति बढ़ाने में लग गया. छोटे देश भी ऐसा करते रहे
- 16:26 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के काल में हमने सर्वे भवंतु सुखिनः को सच किया
- 16:25 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के काल में भारत ने जिस तरह खुद को संभाला और दूसरों को संभलने में मदद की वह एक टर्निंग पॉइंट है.
- 16:24 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि हम आजादी के 75 साल के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. यह हर भारतीय और आगे बढ़ने के अवसर के लिए गर्व की बात है. हम किसी भी कोने में हों या समाज के किसी भी वर्ग से हों, लेकिन हमें एक नया संकल्प करना चाहिए कि हम भारत को आजादी के 100 वर्षों में कहां ले जाना चाहते हैं.
- 16:22 (IST) आखिरी ब्रिटिश कमांडर कहा करते थे कि भारत कई देशों का महाद्वीप है और कोई भी इसे एक राष्ट्र कोई नहीं बना पाएगा, लेकिन भारतवासियों ने इस आशंका को तोड़ा, जिनके मन में ये शक थे उसे समाप्त कर दिया- लोकसभा में पीएम मोदी
- 16:21 (IST) पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी का भाषण भारत की संकल्प शक्ति को दिखाता है. उनके शब्दों ने लोगों में आत्मविश्वास पैदा किया
- 16:20 (IST) प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सदन में चर्चा में भाग लेने वाले हर एक सदस्य का धन्यवाद करता हूं. खासकर कि महिला सदस्यों का जिनकी बातों में विचारों की धार थी जिससे उन्होंने सदन को समृद्ध किया
- 16:16 (IST) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू
- 16:10 (IST) सदन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- 16:08 (IST) भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड की घटना पर कहा कि मैंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है. ग्लेशियर फटने की घटनाएं होती रहती हैं. इसके चलते ऋषिगंगा प्रोजेक्ट तबाह हो गया. वहां ज्यादा क्षति हुई है. 176 लोग अभी भी गायब हैं जबकि 30-36 लोग सुरंग में फंसे थे.
- 16:04 (IST) अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमें किसी को भी चीन को ऐसा मौका नहीं देना चाहिए जिससे कि हमारी बातों पर सवाल उठें. चौधरी ने इसके लिए भाजपा सांसद और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के एक बयान का हवाला दिया
- 16:01 (IST) लोकसभा की कार्यवाही शुरू
PM Modi in Lok Sabha LIVE updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा में भाग ले रहे हैं. प्रधानमंत्री ने उच्च सदन में सोमवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों से लेकर किसान आंदोलन तक कई बातें की थीं. प्रधानमंत्री ने अपने इस भाषण में किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी और कहा था कि एमएसपी जारी था, है और रहेगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने इस भाषण में उन लोगों पर भी निशाना साधा था जो कि आंदोलनों के बहाने अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं. ऐसे लोगों को पीएम मोदी ने आंदोलनजीवी बताया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि शरद पवार समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने भी कृषि सुधारों की बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि आज विपक्ष यू-टर्न कर रहा है, क्योंकि राजनीति हावी है. सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कथन पढ़ा, हमारी सोच है कि बड़ी मार्केट को लाने में जो अड़चने हैं, हमारी कोशिश है कि किसान को उपज बेचने की इजाजत हो. पीएम मोदी ने कहा कि जो मनमोहन सिंह ने कहा वो मोदी को करना पड़ रहा है, आप गर्व कीजिए.






Leave a Reply