Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Oscars 2021: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी से बाहर हुई ‘Jallikattu’

मुंबई. मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ (Jallikattu) 93वें अकादमी पुरस्कार , 2021 की रेस से बाहर हो गई हैं. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में शामिल किया गया था. 93 देशों की फिल्में इस लिस्ट में शामिल थीं, जो ऑस्कर के इतिहास में अब तक सबसे अधिक हैं. इस फिल्म को भारत की तरफ से पेश किया गया था. ऑस्कर में जाने से पहले यह फिल्म कई भारतीय और विदेशी अवॉर्ड्स जीत चुकी है. एकेडमी ने अवॉर्ड की दौड़ में शॉर्ट लिस्ट हुई फिल्मों की लिस्ट पेश कर दी है. डायरेक्टर लिजो जोस पेलीसरी की मलयालम फिल्म ‘जलीकट्‌टू’ भारत की तरफ से भेजी गई थी.

करिश्मा देव दुबे के डायरेक्शन में बनी ‘बिट्‌टू (Bittu)’ से अभी फैंस की उम्मीदें बनी हुई हैं. ये फिल्म दुनिया भर के 18 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है. इस फिल्म को जमकर वाहवाही मिली है. फिल्म में दो स्कूल जाने वाले बच्चों की दोस्ती को दिखाया गया है.  2019 में जोया अख्तर की गली बॉय को 2020 के लिए हुए 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया था. लेकिन इस फिल्म को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

Jallikattu

जलीकट्टू की कहानी
कलन वर्की एक कसाई है जो भैंसों को काटता है. पूरा गांव उसी के काटे हुए मीट पर निर्भर है. तभी वहां से एक उत्पाती भैंसा भाग जाता है और फिर उसे पकड़ने के लिए पूरा गांव लग जाता है. फिल्म में इसके साथ ही कई साइड स्टोरी भी चलती हैं, जिसमें गांव की गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को उठाया गया है. फिल्म में एंटोनी वर्गीज, चेंबन विनोद जोस, सैंथी बालाचंद्रन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है.

2019 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर 
इस फिल्म का प्रीमियर सबसे पहले 6 सितंबर 2019 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था, जहां इसकी काफी तारीफ हुई थी. इसके बाद 4 अक्टूबर 2019 को इसे केरल राज्य में रिलीज किया गया था. यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित की गई थी.


फिल्म को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इस फिल्म के डायरेक्टर लिजो जोस पेल्लिसेरी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा फिल्म को अन्य अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.