Breaking NewsDELHI

दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिं’सा का एक और आ’रोपी इकबाल सिंह गि’रफ्तार, 50 हजार का था इनाम

नई दिल्ली. केंद्र द्वारा पास किये गये तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ 26 जनवरी (Republic Day Violence) को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज फहराये जाने के मामले में मुख्य आ’रोपी दीप सिद्धू (Deep Sidhu) के पकड़े जाने के बाद अब एक और गि’रफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है कि इकबाल सिंह को स्पेशल सेल ने मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गि’रफ्तार किया. उसकी गि’रफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था.

किसानों ने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिसका कुछ हिस्सा गलत रूट पर चला गया और फिर लाल किले पर लोगों की भीड़ ने एक धार्मिक ध्वज फहरा दिया. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुरा’ड़ी में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया था कि इस घटना के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू के अलावा सुरजीत उर्फ दीपू (26), सतवीर सिंह उर्फ सचिन (32), संदीप सिंह (30), देवेंद्र सिंह (35) और रवि कुमार (24) को गि’रफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस के अनुसार इनमें से तीन नेहरू विहार और दो रोहिणी के रहने वाले हैं. पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मामले में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को सोमवार रात गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि 26 जनवरी को हजारों की संख्या में आईटीओ पहुंचे प्रदर्श’नकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झ’ड़पें हुई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.