BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पासपाेर्ट वेरिफिकेशन के लिए थानेदाराें काे मिला टैब, ऑनलाइन होगा सत्यापन

एसएसपी जयंत कांत ने मंगलवार की शाम 5 बजे तक जिले के तमाम थानेदाराें के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। इसमें थानेदाराें काे मुख्यालय से भेजे गए टैब दिए गए। अब पुलिस सत्यापन को लेकर पासपाेर्ट में विलंब नहीं हाेगा। सत्यापन के बाद थाने से टैब के जरिए ऑनलाइन सत्यापित कर दिया जाएगा। इससे कम समय में पासपाेर्ट बनेगा।

वहीं, सत्यापन के नाम पर वसूली रुकेगी। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी एसएसपी ने की। एसएसपी ने शरा’ब तस्’कराें की धर’पकड़, धारा 107 की का’र्रवाई व वारंटियाें की गि’रफ्तारी के लिए अभियान चलाने के लिए कहा।

बैठक में स्थानांतरण के बाद भी केस का चार्ज नहीं सौंपनेवाले आधा दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मुद्दे पर एसएसपी का तेवर काजी मोहम्मदपुर थाने में तैनात दारोगा को लेकर रहा। स्थानांतरण के बाद भी वह सकरा थाने के 25 केस का चार्ज नहीं सौंपे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.