Breaking NewsDELHI

26 जनवरी हिं’साः कोर्ट ने दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस क’स्टडी में भेजा

दिल्ली. 26 जनवरी को लालकिला हिंसा मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस क’स्टडी में भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सात दिन की कस्टडी में दीप सिद्धू को भेजा है. इससे पहले पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार दीप सिद्धू (Deep Siddhu) को तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने कहा कि दीप सिद्धू के खिलाफ वीडियोग्राफी सबूत उपलब्ध हैं. साथ ही लोगों को भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का मामला है.

पुलिस ने कहा कि दीप सिद्धू के सोशल मीडिया की भी पड़ताल करनी है और जांच के मामले उसे पंजाब और हरियाणा लेकर जाना है. कोर्ट में पुलिस से कहा कि किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान नियमों का उ’ल्लंघन हुआ. लाल किले पर झंडा फहराया गया और इसके बाद फैले दंगे में दीप सिद्धू सबसे आगे था. उधर, इसी मामले में एक अन्य आ’रोपी सुखदेव सिंह को कोर्ट ने 19 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.