BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA; राजधानी में फिर प्याज लेने के लिए लंबी लाइन में लगे है लोग, अधिकारी हेलमेट पहनकर बांट रहे प्याज़, देखें…

राजधानी पटना के बिस्कोमान भवन में सस्ते प्याज की बिक्री बंद हो गई है. पटना जिला प्रशासन की तरफ से एक आदेश के बाद बिस्कोमान भवन ने प्याज नहीं बेचने का फैसला लिया लेकिन बिस्कोमान अब भी प्याज बेच रहा है. बिस्कोमान के काउंटर से प्याज 35 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा है. सस्ते दर पर प्याज लेने के लिए सभी गरीब-अमीर एक रंग में रंग गये हैं. वहीं, समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराये जाने पर बिस्कोमान के अधिकारी हेलमेट पहन कर प्याज बेच रहे हैं.पटना के गली- मोहल्ले में बिस्कोमान अब भी प्याज बांट रहा है. पटना जू के बाहर,people-reach-biscoman-to-get-cheap-onionsइको पार्क के बाहर.

ऐसे ही कई ऐसे जगहों पर बिस्कोमान प्याज बेच रहा है. को-ऑपरेटिव सोसायटी बिस्कोमान और नेफेड के संयुक्त प्रयास से बाजार भाव करीब 80 रुपये से आधी से भी कम दर पर प्याज उपलब्ध करा रहा है. महिला-पुरुषों की लाइन करीब 50 मीटर तक लंबी लग गयी है.वहीं, बिस्कोमान की ओर से प्याज बेच रहे अधिकारी और कर्मी हेलमेट पहने हुए हैं.

कर्मियों ने सुरक्षा प्रदान नहीं किये जाने पर कर्मी और अधिकारी हेलमेट पहन कर सस्ते दर पर प्याज बेच रहे है.बिस्कोमान के अधिकारी रोहित कुमार कहते हैं कि, ”प’थराव और भग’दड़ की घ’टनाएं हुई हैं. इसलिए हमारे पास एकमात्र यही विकल्प था. हमें कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गयी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.