BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में डबल म’र्डर : सेंट्रल पार्क होटल के रूम नंबर 301 से मिली 2 ला’श, युवती की मांग पर तो युवक की क’नपटी पर लगी है गो’ली

मुजफ्फरपुर शहर के सेंट्रल पार्क होटल के एक कमरे से दो लाशें मिली है। होटल के कमरा नंबर 301 से एक युवक और युवती की ला’श बरा’मद हुई है। लड़की की मांग पर गोली लगी हुई है, जबकि युवक की क’नपटी में गो’ली लगी है। युवक के हाथ में एक पिस्टल भी थी। होटल शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार में है। दोनों को सोमवार दोपहर 1 बजे तक कमरा खाली करना था। 12 बजे के करीब होटल स्टाफ ने कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। स्टाफ ने होटल मैनेजर को जानकारी दी। फिर वेंटिलेटर के सहारे कमरे की सिटकिनी खोली गई तब अंदर का दृश्य दिखा। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को घट’ना की जानकारी दी।

वारदात की जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar

वार’दात की जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस।

बिना नंबर की बुलेट से आए थे युवक-युवती

मृतक ने आईडी प्रूफ के लिए होटल के रिसेप्शन में एक आरसी बुक का कापी दिया है। मृतक युवक का नाम मनीष कुमार श्रीवास्तव है। रविवार की शाम करीब 7 बजे बिना नंबर की बुलेट से दोनों आए थे। लड़की ने अपना नाम निशा कुमारी लिखाया था। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। उन्हें सोमवार दोपहर 1 बजे रूम खाली करनी थी। दोपहर 12 बजे होटल के कर्मचारी रूम नंबर 301 के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारी ने मैनेजर को जानकारी दी। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश की गई। लेकिन अंदर से ऊपर की छिटकिली लगी रहने से दरवाजा नहीं खुल सका। फिर वेंटिलेटर के सहारे छिटकिली खोलने के बाद होटल के स्टॉफ अंदर घुसे। कमरे के अंदर युवक-युवती का शव देख मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।

पिस्टल और खोखा बरामद

घटनास्थल से मिले डॉक्यूमेंट के मुताबिक युवक मुजफ्फरपुर के कांटी का रहनेवाला था, जबकि युवती शहर के ही PNT रोड के पास की है। मोबाइल खंगालने के बाद यह साफ हुआ है कि दोनों के बीच चार साल से अफेयर चल रहा था। होटल के जिस रूम में यह वारदात हुई है, वहां पर चार और कमरे हैं। लेकिन सभी लोग सोमवार 11 बजे के करीब ही चेक आउट कर गए थे। होटल प्रबंधन के मुताबिक बगल के कमरों में स्टूडेंट्स आए हुए थे। जिनका रविवार को मुजफ्फरपुर में एग्जाम था। पुलिस को कमरे से एक पि’स्टल भी मिली है। वहां से दो खोखा भी बरामद किया गया है। नगर DSP राम नरेश पासवान और काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने युवक के मोबाइल से नंबर लेकर उसकी बहन को वारदात की जानकारी दी है। घट’नास्थल पर FSL की टीम भी छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.