दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। कोरोना महामा’री के मामले सामने के बाद बिहार में बंद पड़े स्कूल नौ महीने के अंतराल पर सोमवार से खुल गए। बिहार सरकार ने अभी केवल 6 से लेकर 8 तक की कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी है। इन कक्षाओं में भी 50 फीसद बच्चों को ही बुलाना है। सरकार से स्कूल खोलने की इजाजत मिलते ही गायघाट के कई स्कूलों में पठन-पाठन शुरू कर दिया गया है।
कोरोना से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरत रहे स्कूल
प्रखंड के स्कूल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। सभी स्कूलों में बच्चों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। स्कूल में प्रवेश के साथ ही शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा जा रहा है। सभी स्कूलों में सैनिटाइजर की व्यवस्था मुख्य गेट सहित अन्य स्थानों पर की गई है। कुछ स्कूलों में बच्चों के लिए ग्लव्स पहनकर आने को कहा गया है। निजी स्कूलों के ज्यादातर बच्चे खुद भी सैनिटाइजर लेकर पहुंचे हैं।बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि स्कूल में कोरोना को लेकर मिलने वाली सभी गाइडलाइन पूरी की गई है।








Leave a Reply