BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में छह से आठ की कक्षाएं आज से प्रारंभ

कोविड काल में बंद स्कूलों में आज सोमवार से कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। लेकिन कुछ विद्यालयों को छोड़ किसी में इसकी सही तरीके से तैयारी नहीं की जा सकी है। घोषणा के बाद भी कई प्रधानाध्यापक इस दिशा में शिथिल ही रहे। इधर राज्य से लेकर जिले तक के शिक्षा अधिकारी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को लगातार पत्र भेज रहे। लेकिन कुछ साधन विहीन मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे। उदाहरण के तौर शहर के बीचोबीच रमना स्थित आदर्श कल्याणी मध्य विद्यालय को ही लें। नाम है आदर्श मध्य विद्यालय। यहां कमरे हैं तीन। लेकिन किसी भी कमरे में दरवाजा-खिड़की नहीं है। इसी से समझ सकते हैं कि, वहां बेंच-डेस्क की क्या स्थित होगी। उसी के बगल में एक कमरे में छतदार मकान में कल्याणी से शिफ्ट किया गया है। कल्याणी बाड़ा मध्य विद्यालय। उसकी छत पर दो बड़े-बड़े पेड़ उगे हैं। पता नहीं उस विद्यालय को मेंटेनेंस के लिए अनुदान मिलता भी या नहीं। 

मीनापुर के कुछ स्कूलों में कराया सैनिटाइजेशन

मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के रेपुरा मध्य विद्यालय सहित अन्य मध्य विद्यालयों में कमरों और दीवारोंं को सैनिटाइज कराया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे थे। लेकिन अन्य बीईओ की उपस्थिति नगण्य देखी गई। शिवशंकर पथ स्थित मध्य विद्यालय का ताला बंद पाया गया। कुछ शिक्षक व प्रधानाध्यापकों ने पूछने पर बताया कि रविवार होने के कारण कोई नहीं आया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.