Breaking NewsDELHITECHNOLOGY

#NCR; घरवालों ने TikTok वीडियो बनाने से रोका तो 14 साल की लड़की घर छोड़कर चली गयी, देखें…

मोदीनगर निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी टिकटॉक पर वीडियो बनाने से रोकने पर घर छो’ड़कर चली गई। पुलिस ने उसे 24 घंटे में ही बरामद कर लिया। छात्रा मेरठ के बाईपास मार्ग स्थित सुशांत सिटी के एक मकान में अपनी सहेली के साथ थी। निवाड़ी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार सहित रहता है। बुधवार शाम को उसकी 14 वर्षीय पुत्री गांव में ही सहेली के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी नहीं मिली। इतना ही नहीं उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने किशोरी की तला’श के लिए टीम का गठन कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से किशोरी को मेरठ बाईपास स्थित सुशांत सिटी के एक मकान से बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसे टिकटॉक पर वीडियो बनाने का काफी शौक है। परिजन टिकटॉक वीडियो बनाने से रोकते हैं। इस बात से प’रेशान होकर घर से गई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.