पटना. उत्तराखंड के जोशीमठ से 24 किलोमीटर दूर पैंग गांव से ऊपर ग्लेशियर (Uttarakhand Glacier Tragedy) फ’टने की घट’ना पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने दु’ख प्रकट किया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस घट’ना के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी-अभी मुझे इस घ’टना की जानकारी मिली है. मैं इस मसले पर अधिकारियों से बात कर रहा हूं. चूंकि ये गंगा नदी (Ganga River) से जुड़ा मामला है, ऐसे में इस घट’ना के बाद यहां भी अ’लर्ट रहने की जरूरत है. नीतीश कुमार ने कहा कि इस मसले को लेकर हम अभी तुरंत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
इससे पहले नीतीश ने इस घ’टना को लेकर ट्वीट भी किया. नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है उत्तराखंड आ’पदा में फंसे लोगों और राहत व बचाव कार्यों में लगे लोगों के लिए प्रार्थना. इस आपदा में पूरा बिहार उत्तराखंड के लोगों के साथ है। हमारे अधिकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के सम्पर्क में हैं.
मालूम हो कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फ’टने की घ’टना की वजह से आई बाढ़ के कारण ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नु’कसान पहुंचा है. साथ ही कुछ झूला पुल भी इसकी चपेट में आए हैं. इसके अतिरिक्त एनटीपीसी के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के डैम साइड बराज साइट को भी नुक’सान होने की सूचना मिल रही है. प्रशासन ने अलकनंदा नदी और धौली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अ’लर्ट कर दिया है, उन्हें वहां से ह’टने के लिए कहा जा रहा है.
जोशीमठ से आगे ग्लेशियर टू’टने की घ’टना पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग’हरी चिंता ज’ताई है. उन्होंने लोगों को किसी भी तरह की अप’वाह पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और डीएम चमोली से घट’ना की पूरी जानकारी ली है. मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सरकार ने सभी संबंधित जिलों को अ’लर्ट कर दिया है. चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि गंगा नदी के किनारे न जाएं.






Leave a Reply