Breaking NewsUTTAR PRADESH

उत्तराखंड ग्लेशियर हा’दसे के बाद यूपी में गंगा किनारे के जिलों में अ’लर्ट, CM योगी ने दिए सतर्कता के निर्देश

लखनऊ. उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है. जोशीमठ में ग्लेशियर गिरने से डैम (Dam Broken in Uttarakhand Joshimath) टू’ट गया है. इस हा’दसे में 50-75 मजदूर लापता हैं. घ’टना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड में बांध टू’टने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के संबंधित विभागों और अफसरों को हाई अलर्ट पर डाला है. उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के डीएम, एसपी को पूरी तरह स’तर्क रहने की जरूरत है. वहीं SDRF को भी किया स’र्तक रहने के निर्देश दिए है. सीएम योगी ने उत्तराखंड सरकार को हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है.


इस भयंकर हादसे पर राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी बयान आ गया है. उन्होंने कहा, टचमोली जिले से एक आपदा का समाचार मिला है. जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें. सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है.


उत्तराखंड पुलिस की तरफ से बताया गया है कि तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी क्षति पहुंची है. पुलिस ने कहा है कि नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ज़िस कारण अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है जल्दी से जल्दी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. चमोली पुलिस ने उनसे संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किया है –वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली Whatsapp 9458322120. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.