BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में मनाई गई बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री नितिश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि..

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट ।प्रखंड के गायघाट में बिहार सरकार के पूर्व विधायक सह शिक्षा मंत्री रह चुके स्व. नितिश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोजपा के जिला प्रवक्ता कोमल सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किया। स्व. नितिश्वर बाबू को याद करते हुये कहा कि बिहार के विकास एवं गायघाट में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। वे शुरूआत से ही सहकारिता से जुड़े रहे एवं किसानों से उनका विशेष लगाव रहा। लोजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि स्व. सिंह का संपूर्ण जीवन सहकारिता को समर्पित रहा एवं उनके मार्गदर्शन से आज सफलता के मार्ग पर अग्रसर है। मौके पर अमित कुमार सिंह, सोनु सिंह, सुमित कुमार, राजु कुमार मिश्र, राजेश सिंह, नवीन चौधरी आदि ने भी पुष्पांजली अर्पित कर विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.