Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BiggBoss13; सिद्धार्थ और रश्मि की बढ़ती नज़दीकियों से प’रेशान हुई शहनाज़ गिल, देखें…

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में आए दिन लोगों के बदलते रिश्ते और रंग नज़र आ रहे हैं। शो की शुरुआत में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ के बीच नोंक झोंक का रिश्ता नज़र आ रहा था जो कि कुछ दिनों पहले काफी बिगड़ गया था। दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए थे जिसके चलते अक्सर दोनों ल’ड़ते और बह’स करते दिख रहे थे। अब अचानक रश्मि देसाई और सिद्धार्त शुक्ला के बीच बढ़ रही नज़दीकियों से सिर्फ फैंस ही नहीं शहनाज़ गिल भी काफी परेशान और सोच में पड़ीं नज़र आ रही हैं।बीते हफ्ते रश्मि देसाई और सिद्धार्थ को एक टास्क दिया गया था जिसमें दोनों रोमांस करते नज़र आ रहे थे। फैंस को इनकी कैमेस्ट्री काफी पसंद आई थी।

दोनों में अचानक ही बिना किसी बात के दोस्ती हो गई और फिर अक्सर दोनों को साथ स्पॉट किया जाने लगा है। बीते दिन शो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ और रश्मि देसाई एक दूसरे की आंखों में आखें डाले बैठे हुए हैं। तभी शहनाज़ गिल उन्हें देखकर चौंक जाती हैं। बाद में उन्हें देखते हुए शहनाज़ किचन चली जाती हैं और आसिम रियाज़ से दोनों के रवैये पर बात करती हैं। शहनाज़ ने आसिम से कहा कि दोनों शो में आने से पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बाद में हिंदुस्तानी भाऊ भी वहां पहुंच जाते हैं। दोनों को कई देर तक आंखे मिलाता देख शहनाज़ गिल और भाऊ उन्हें गाना गाकर काफी चिढ़ाते भी हैं।

भाऊ ने उनके लिए आंखों की गुस्ताखियां गाना गाया था, जिसे सुन दोनों ब्लश कर रहे थे।बाद में सिद्धार्थ शुक्ला ने भाऊ और शहनाज़ को कहा कि परेशान मत करो। इसके जवाब में शहनाज़ ने उनसे कहा कि अगर चाहते हो परेशान ना करें तो क्वीन के कमरे में चले जाओ।खैर दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियों का कारण चाहे जो भी हो मगर फैंस को इनकी ये क्यूट कैमेस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं। देखना होगा की दोनों के बदले रंग शो की टीआरपी में क्या असर डालती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.