Breaking NewsInternational

गजब! हेलिकॉप्टर से साइकिल लेकर कूद गया शख्स, Video देख निकल जाएगी चीख

सोशल वायरल. आपने कई ऐसे वीडियो (Video) देखे होंगे, जिनमें कोई व्यक्ति हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर से पैराशूट (Parachute) लेकर कूदते है, लेकिन क्या आपने कभी किसी को बिना पैराशूट हेलिकॉप्टर से साइकिल लेकर कूदते देखा है? आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी. यूट्यूब पर यह वीडियो काफी पहले पोस्ट किया गया है. रेड बिल द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक युवक हेलिकॉप्टर से साइकिल लेकर कूदते दिखाई दे रहा है. वीडियो को देखकर लोग अपने दांतों तले उंगली दबा ले रहे हैं. वीडियो एक स्कॉटिश बीएमएक्स राइडर, क्रिस कैल का है.

क्रिस कैल अपने स्टंट के जरिए इस वीडियो में हर किसी को हैरानी में डाल देते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस कैल आसमान में उड़ रहे हेलिकॉप्टर से बिना किसी परेशानी और पैराशूट की मदद लिए बिना 16 फीट की ऊंचाई से साइकिल लेकर कूद जाते हैं. हेलिकॉप्टर से कूदने के बाद वो पूरे दुबई शहर में साइकिलिंग के जबरदस्त स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं.

क्रिस अपनी साइकिल लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे और खूबसूरत होटल बुर्ज अल अरब होटल की छत पर भी हैरान कर देने वाले स्टंट करते हैं. क्रिस हेलमेट पहनकर 16 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई देते हैं. यह वीडियो कई जगह एंटरटेनिंग होने के साथ डरावना भी है.


वीडियो देखकर लगता है कि कहीं क्रिस किसी हादसे का शिकार न हो जाएं. हालांकि अपने काम में वह परफेक्शन दिखाते हुए अपना स्टंट पूरा करते हैं. क्रिस कैल की उम्र उस समय केवल 6 साल थी. वह इतने खतरनाक स्टंट करते हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.