BIHARBreaking NewsSTATE

लॉकडाउन से बंद गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन फिर से शुरू, यात्री खुश

गया. कोरोना काल में लॉकडाउन से बंद हुई गया- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन कई महीनों के बाद एक बार फिर से शुरू की गई है. इस दौरान रेल यात्रियों में भी काफी खुशी का माहौल देखा गया. लंबे अरसे के बाद गया जंक्शन से हावड़ा के लिए ट्रेन खोली गई. ट्रेन खोलने के पहले ट्रेन के इंजन, सिग्नल, रेलवे ट्रैक, ट्रैक पॉइंट का निरीक्षण काफी बारीकी से किया गया. स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. ट्रेन के खुलने से रेल यात्रियों ने काफी राहत की सांस ली है.

हालांकि यह ट्रेन गया से हावड़ा जंक्शन के लिए फिर चालू हो गई है. अभी भी कई यात्रियों की जानकारी नहीं नहीं थी. वह किसी तरह दूसरे ट्रेन व अन्य वाहनों से हावड़ा के लिए जा रहे थे. हालांकि अब ट्रेन खुल गई है. टिकट काउंटर पर लगभग 3 हजार के टिकटों की बिक्री हुई है. यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का काफी ख्याल रखा गया. सभी यात्रियों के मास्क पहनने पर भी जोर दिया गया. मास्क पहनने वाले को ही ट्रेन में चढ़ने दिया गया था इस दौरान सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस भी तैनात दिखे.

रेल पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों और उनके सामानों को सघन जांच कर ही ट्रेन में बैठाया गया. कई यात्रियों ने कहा कि गया-हावड़ा ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने से काफी राहत मिलेगी. ट्रेन के अलावा दूसरे वाहनों के माध्यम जाने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. गया स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी ने बताया कि नागदोन के बाद पहली बार गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. दोपहर में 12:20 में यह ट्रेन खुली है. यात्रियों ने खुशी-खुशी वह गया से हावड़ा के लिए अपनी यात्रा शुरू की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.