नालंदा. कोरोना काल (COVID-19) के दौरान लोगों के मददगार बनकर उभरे बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब बिहार के एक खिलाड़ी की मदद की है. नालंदा के नूरसराय के पपरनौसा गांव में छोटे से परिवार में जन्मे एथलेटिक्स खिलाड़ी आनंद कुमार सिंह अपने घुट’नों की बीमा’री से त्र’स्त थे. इस कारण वे कोई भी खेल में भाग नहीं ले पा रहे थे. अपने पिता की गरीबी और खेलने की ललक को देखते हुए आनंद ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी. इसके बाद सोनू सूद ने आनंद की मदद के लिए आगे आए. सोनू ने आनंद का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में घुट’नों का इलाज कराया.
एथलेटिक्स खिलाड़ी आनन्द कुमार सिंह कक्षा नौंवी से ट्रिपल जम्प खेलने शुरू कर दिया था. लेकिन दो सालों तक खेलने के बाद वे मैच के दौरान चो’टिल हो गए. इसके बाद वे खेल में भाग नहीं ले पाए. आनन्द ने न्यूज़ 18 संवाददाता को दूरभाष पर बताया कि वह अभी भी एथलेटिक्स में भाग लेना चाहता है. घुटना के इलाज हो जाने के बाद वह फिर से खेल की दुनिया मे कदम रखेगा और अपने गांव ,जिला,राज्य, देश का नाम रौशन करेंगे.
खिलाड़ी के पिता ने सोनू सूद के जताया आभार
इधर, एथलेटिक्स खिलाड़ी आनन्द कुमार सिंह के पिता व पेशे से अधिवक्ता बरून बिक्रम सोनभद्र ने न्यूज़ 18 को बताया कि उन्हें बेटा पर गर्व है जो आज अपनी बीमारी के बाद खेल को लेकर अभी भी चिंतित रहता था. उन्होंने कहा,’मेरे द्वारा उसका इलाज में असमर्थता जताने के बाद भी उसने खुद अपने बुद्धि विवेक से एक्टर सोनू सूद को ट्वीट कर सहायता मांगी. सोनू सूद ने मेरे बेटे को एक जीवन दान देकर खेल की दुनिया मे बापस लाने की प्रयास किया. इसके लिए सोनू सूद को धन्यवाद.’






Comment here