BIHARBreaking NewsSTATE

मंदिर से राम-सीता की 200 साल पुरानी मूर्तियां चो’री, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : सीवान जिले में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा तिवारी टोला स्थित मंदिर का है जहां चोरों ने 200 साल से भी ज्यादा पुरानी राम-सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चो’री कर ली है. स्थानीय लोगों को जैसे ही चोरी की जानकारी मिली तो मंदिर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. 

लोगों के मुताबिक मंदिर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और मूर्तियां अपने स्थान से गायब थी जिसके बाद जब ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो बात की जानकारी मिली. मूर्तियों की चो’री की घट’ना की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. पुलिस ने मंदिर के पुजारी से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि वे भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया में थे. अभी वे बाइक से बसंतपुर में हैं. पुजारी के पहुंचने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है. 

ग्रामीणों का कहना है कि मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से भी अधिक की है. फिलहाल पुलिस घट’ना की पड़ताल में जुटी है. घट’नास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. इधर चोरी की घ’टना के बाद पूरे जिले के मंदिरों के संचालक और पुलिस अ’लर्ट हो गई है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.