Breaking NewsDELHI

Budget 2021 Live: बजट भाषण में बोलीं निर्मला- ये मु’श्किल वक्त, संकट से जूझ रही ग्लोबल इकोनॉमी

11:13 AM 

मु’श्किल वक्त में है ग्लोबल इकॉनोमी: निर्मला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल बजट है, ये ऐसे वक्त में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में गई है, लेकिन ये ग्लोबल इकोनमी के साथ ऐसा ही हुआ है. साल 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है, जिसपर देश की नजर है. मुश्किल के इस वक्त में भी मोदी सरकार का फोकस किसानों की आय दोगुनी करने, विकास की रफ्तार को बढ़ाने और आम लोगों को सहायता पहुंचाने पर है. 11:07 AM 

कोरोना काल में आए पांच मिनी बजट: निर्मला

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत पैकेज, कई योजनाओं को कोरोना काल में देश के सामने लाया गया. ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा सके. आत्मनिर्भर भारत पैकेज में कुल 27.1 लाख करोड़ रुपये की मदद जारी की गई. ये सभी पांच मिनी बजट के समान थी.11:04 AM (8 मिनट पहले)

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट को पेश कर रही हैं. इस दौरान विपक्ष के सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी भी की जा रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछला साल देश के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा, ऐसे में ये बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब काफी संकट है. कोरोना काल के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों को गैस, राशन की व्यवस्था दी गई.10:44 AM (28 मिनट पहले)

मोदी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में आम बजट को मंजूरी मिल गई है. अब से कुछ देर में निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. null10:43 AM (29 मिनट पहले)

बजट को लेकर कांग्रेस सांसद का विरोध

कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला संसद में काले कपड़े पहनकर आए हैं. कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया था, अब किसान आंदोलन के मसले पर कांग्रेस सांसद की ओर से विरोध किया जा रहा है.  

10:22 AM (50 मिनट पहले)

मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन में पहुंच गए हैं और अब कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. मोदी कैबिनेट में बजट को मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद बजट को संसद में पेश किया जाना है. 10:14 AM (58 मिनट पहले)

संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

10:02 AM (एक घंटा पहले)

थोड़ी देर में शुरू होगी मोदी कैबिनेट की बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं. यहां पर अब से कुछ देर में मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू होगी, जिसमें बजट को मंजूरी मिलेगी.9:55 AM (एक घंटा पहले)

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

9:43 AM (एक घंटा पहले)

बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स में बहार

देश का आम बजट 2021-22 पेश होने से पहले सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 400 अंक की बढ़त के साथ 46,617.95 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,758.60 अंक पर रहा. 9:25 AM (एक घंटा पहले)

मेड इन इंडिया टैबलेट में देश का आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल गए हैं. वित्त मंत्री  आज संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी. कोविड के कारण इस साल पहली बार बजट पेपरलेस होगा. वित्त मंत्रालय की माने तो मेड-इन-इंडिया टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी. बजट की सॉफ्ट कॉपी, ऑनलाइन उपलब्ध होगी. 

8:41 AM (2 घंटे पहले)

वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं. यहां अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसके बाद कैबिनेट बैठक होगी. 8:34 AM (2 घंटे पहले)

अनुराग ठाकुर बोले- ये जनता की उम्मीदों का बजट होगा

आज 11 बजे देश का आम बजट पेश किया जाएगा. बजट से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने घर पर पूजा-पाठ किया. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आम बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. यह आत्मनिर्भर भारत को दिशा दिखाएगा. ये जनता की उम्मीदों का बजट होगा.’

7:32 AM (3 घंटे पहले)

स्वास्थ्य पर खर्च?

वित्त वर्ष 2020-21 के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का बजट 67,112 करोड़ रुपये आवंटित किया था. इसमें प्रधानमंत्री सवास्थ्य सुरक्षा योजना और परिवार कल्याण योजनाओं के क्रमश: 6,020 और 600 करोड़ रुपये शामिल थे. कोरोना वैक्सीनेशन के चलते इस साल मंत्रालय का बजट बढ़ने की संभावना है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.