BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेन्द्र कुशवाहा, जानें क्‍यों मचा है ब’वाल?

पटना. बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार  (CM Nitish Kumar) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई है. दोनों नेताओं के साथ जेडीयू के सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे. वहीं, इस मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और मैं कभी भी अलग-अलग नहीं थे. हां, बस राजनीतिक रूप से जरूर अलग थे. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि आगे क्या होगा, फिलहाल इस पर क्या बोलें?

बता दें कि हाल में ही जब 17वीं बिहार विधानसभा में पहले सत्र के अंतिम दिन (27 नवंबर) नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व एनडीए के विधायकों पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आक्रोशित हो उठे थे और पहली बार सदन में उन्हें काफी तल्ख अंदाज में देखा गया. उन्होंने तेजस्वी यादव के आचरण को अशोभनीय कहा था. इसी बात को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी के व्यवहार की आलोचना करते हुए सीएम नीतीश कुमार के साथ खड़े रहने का ऐलान किया था.

इसी घट’नाक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात का आग्रह किया था. इसके बाद कुशवाहा ने सीएम आवास पर जाकर नीतीश से मुलाकात की थी. वहीं, एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ने बिहार की सियासत को तेज कर दिया है. जबकि राजनीतिक जानकार बता रहे हैं कि कुशवाहा और नीतीश कुमार की मुलाकात का परिणाम भी सामने आएगा और बिहार में जल्द ही नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है.

विधान परिषद के बहाने बनेगी बात
दरअसल राज्य में लोकसभा, विधानसभा व राज्यसभा की सभी सीटें भर गई हैं. सिर्फ विधान परिषद की 18 सीटें खाली हैं, जिनमें 12 मनोनयन कोटे की और दो विधानसभा कोटे की सीटें हैं. चार स्थानीय प्राधिकार कोटे की सीटें हैं, जिनके लिए अगले साल चुनाव होगा. यह संभव है कि विधान परिषद के बहाने दोनों नेताओं के बीच फिर से बात बन सकती है. इसके अलावा लव-कुश समीकरण तो सीएम नीतीश कुमार की पहली पसंद है ही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.