BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आरडीएस कॉलेज में र’क्तदान शिविर का हुआ आयोजन

आरडीएस कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन—
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राम दयालु सिंह महाविद्यालय एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज स्थित गर्ल्स कॉमन रूम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के माननीय अध्यक्ष श्री उदय पांडे एवं आरडीएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा “रक्तदान महादान है”। गांधीजी के पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री उदय पांडे ने कहा कि आरडीएस कॉलेज के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी के प्रति समर्पण एवं सेवा भाव का प्रतीक है।
रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा, रेड क्रॉस अध्यक्ष श्री उदय पांडे, डॉ रंजना कुमारी एवं डॉक्टर इंदिरा कुमारी के हाथों दिया गया।
मौके पर र’क्तदान शिविर के समन्वयक डॉ. पयोली,संयोजन का कार्य डॉ. राजीव कुमार और डॉ. सुमनलता ने किया। महाविद्यालय परिवार से डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ रंजना कुमारी, डॉक्टर इंदिरा कुमारी, डॉ. रमेश विश्वकर्मा,डॉक्टर संजय सुमन, डॉ संजय कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ रिज़वी, डॉक्टर अजमत अली, डॉ मनीष कुमार सहित कॉलेज के कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे। रक्तदाताओं में डॉ.अनुपम, डॉ. साकेत, डॉ. पवन, रिजवाना खातून, जितेंद्र,संदीप,आलोक,अरविंद, आशुतोष,सौम्या,पंकज, सुल्तान और फरहीन ने किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंच संचालिका डॉक्टर पयोली ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.