BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

नवरूणा कां’ड : सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट के कारण सुप्रीम कोर्ट में भी सु’नवाई बंद

नवरूणा कांड में सुप्रीम कोर्ट के 3 न्यायाधीशाें के बेंच ने शनिवार काे अहम फैसला सुनाया। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने दायर मिसलेनियस वाद पर आगे की सुनवाई बंद कर दी है। न्यायालय ने आदेश में बताया है कि जांच एजेंसी सीबीआई ने फाइनल रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट पर वादी की ओर से कोई आ’पत्ति रिकॉर्ड पर नहीं है। पिछली तिथि पर न्यायालय में वादी या उनके अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए।

इसलिए इस वाद पर आगे की सुनवाई बंद की जा रही है। न्यायधीश एएम खानविलकर, बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी ने सुनवाई बंद करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट के सीलबंद लिफाफे भी सीबीआई को लौटा दिए हैं। बता दें कि वादी अभिषेक कुमार एवं अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में नवरूणा कांड में जांच में शिथिलता को लेकर सीबीआई के खि’लाफ मिसलेनियस वाद दायर किया था। उस पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी और जांच अवधि बढ़ाती भी रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.